रविवार, 4 अप्रैल 2010

मायावती के समर्थक जवाब देंगे क्या?

मायावती ने वही किया जो उनसे उम्मीद थी। हमेशा की तरह केंद्र सरकार की किसी भी योजना के लिए उत्तर प्रदेश के पास पैसे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के पास अभी कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ में भगदड़ में मरे लोगों को मुआवजा देने के लिए भी पैसे नहीं थे, (मुख्यमंत्री जी ने बी एस पी सांसदों से प्रधानमन्त्री को एक पत्र लिख कर ऐसी दुर्घटनाओं के लिए एक केंद्रीय कोष बनाने की मांग करने को कहा था!) और कुछ ही दिन बाद लखनऊ में बी एस पी की आलीशान रैली में २०० करोड़ रुपये खर्च किये गए थे.

और अब स्मारक, पार्क और मूर्तियाँ बनाने में १०००० करोड़ रुपये खर्च करने के बाद इनकी सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा बल बनाने के लिए पैसे हैं लेकिन स्कूल बनाने और अध्यापक नियुक्त करने के लिए केंद्र सरकार से पैसे चाहिए।

मायावती की हर फिजूलखर्ची पर उनके समर्थक पुरानी घटनाओं का हवाला देते हैं जैसे सरकारी फिजूलखर्ची एक प्रथा है जिसका निर्वहन करना मायावती की मजबूरी है और ऐसी बातों की आलोचना की असल वजह मायावती का दलित होना है। ये 'दलित की बेटी' का पर्दा मायावती जी काफी समय कर चुकी हैं और अब ये साफ़ है कि उनके समर्थक सिर्फ उनके हितैषी हैं दलितों के नहीं। मायावती के पास एक अच्छा मौका था कि वो दिखा देतीं कि एक दलित महिला मुख्यमंत्री कितना अच्छा काम कर सकती है, जो दलित इतने साल से शोषित थे उनके विकास के लिए कुछ करतीं। लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने अहंकार को संतुष्ट करने वाले काम किये और हर बात को दलितों के सम्मान से जोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश में मायावती का विरोध करना पत्रकारों के लिए भारी पड़ता है इसलिए उत्तर प्रदेश का मीडिया भी उनके किसी भी तानाशाही कदम के खिलाफ कुछ नहीं कहता। लेकिन अब देखने वाली बात है कि माया समर्थक उनके इस नए शिगूफे का बचाव कैसे करते हैं।

3 टिप्‍पणियां:

Vikas Mishra ने कहा…

unke samarthakon ko jawaab dene ki koi aavashakta hi nahi hai.itni jawaabdehi nahi yahan.jo unke support kare woh dalit ki beti ke bhaai,aur jo virodh kare woh manu waadi.

kahin na kahin hum jaise log hi jimmedaar hain jo aise logon ko vote de ke inko power mein laate hain.we do deserve them.

Dev ने कहा…

Really bahut hi galat soach hai inn logon ki. Waise govt. koi bhi ho U.P. mein sabhi ka yahi haal hai. Bas Mayawati ji ne limit cross kar di hai, aur koi bhi signal nahi hai. Tou abhi janta ka shoshard ho raha hai matlab pis raha hai inki gaadi ke neeche fir inka bhi accident hoga. Dekhte hai inki govt. next election mein inka kya hota hai. Waise din tou sabhi ka accha aur kharaab ata hai yeh Mayawati ji ko nahi bhoolna chahiye.

Life is What we make it ने कहा…

UP mein ya to maya hai ya phir mulayam....dono mein se agar chunne ko kaha jaaye to shayad mera vote maya ko hi jaaye....yeh hoti hai mazboori
lekin mein puri tarah sehmat hun ke hamare UP mein rupee ki kami nhi balki usko sahi tarah se istemal karne waalo ki kami hai....mujhko sunne mein aaya hai ki maya ka mandir bhi banne ja rha hai....kitni sachai hai is baat mein nhi jaanti lekin sun kar dhukh zaror hua hai
maya ke noida waale park ko banane ke liye 600 tree kaat diye gaye n park bhi nhi bana.....kiska nuksaan hai yeh?